Sunday, September 22

अलवर, राजस्थान पल्स न्यूज।

प्रदेश में आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े संदिग्धों ने पांव पसारने शुरू कर दिए है। इसका आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने पर्दाफॉश किया है। स्पेशल टीम ने आज राजस्थान के भिवाड़ी जिले से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह सभी यहां पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। मामले की पुलिस ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

सूत्र बताते है कि दिल्ली पुलिस को भिवाड़ी में आतंकी गतिविधि की जानकारी मिली थी। दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के औद्योगिक क्षेत्र में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रहे थे। भिवाड़ी पुलिस को भी इस ऑपरेशन की पहले से जानकारी थी। दावा किया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस पहले से आरोपियों पर नजर रख रही थी। पुलिस उन्हें सीधे दिल्ली ले गई है।

तीन राज्यों पर कार्रवाई बताया जा रहा है कि आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने तीन राज्यों में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसमें झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। साथ ही अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तीन राज्यों से पकड़े गए संदिग्ध देश में किसी बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारुद भी मिले है।   

Exit mobile version