Saturday, September 21

अजमेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

जिले में आज एक बड़े सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में पुष्कर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा अजमेर से नारेली के पास हुआ है। जहां पर  एक चलती कार का संतुलन बिगड़ गया, इससे वो डिवाइडर से टकराकर जयपुर रोड की ओर से आ रहे एक ट्रेलर से जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार पुष्कर देवनगर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।  

सभी को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के शिकार हुए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। जहां तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई, वहीं  दो लोगों का उपचार चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पुष्कर के देवनगर निवासी संजय, प्रकाश और मनीष के रूप में हुई है, जबकि पवन और दीपक गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल भी पहुंच गए। पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी है।

Exit mobile version