Sunday, September 22

अजमेर, राजस्थान पल्स न्यूज

 राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार शाम को खाद्य विभाग सुरक्षा अधिकारी ने नसीराबाद की महावीर कॉलोनी में गुड़ बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री में हजारों किलो खराब गुड़ मिला, जिसमें से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद जाँच में वहाँ 25-25 किलो के 300 कार्टन मिले जिसमे 9000 किलो गुड़ और 30 किलो सेफोलाइट था, जिसे सीज कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस फैक्ट्री में जो गुड़ बनाया जा रहा था, उससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पद सकता था। साथ ही यह पशुओं के लिए भी बहुत हानिकारक था। फिलहाल फैक्ट्री में तैयार हो रहे गुड़ और अन्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेजे दिए गए हैं। वहीं हजारों किलो दुर्गंध मारता गुड़ नष्ट किया गया।

गुड़ में मिला खतरनाक केमिकल
टीम ने गुड़ में मिलाया जाने वाला पदार्थ सफोलाइट भी बरामद किया है। यह एक तरीके का केमिकल होता है। जिसका इस्तेमाल खाने पीने की चीजों में मिलाकर गुड़ को ज्यादा पीला करने के लिए किया जाता है। इसका सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे लीवर और किडनी तक भी खराब होने का खतरा बना रहता है।

बिना लाईसेंस की चल रही थी फैक्ट्री
फैक्ट्री में जानवरों और इंसानों दोनों के खाने का गुड़ निर्मित किया जा रहा था। फैक्ट्री संचालक जैन के पास फैक्ट्री संचालित करने का कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला। गुड़ निर्माण करने वाले स्थान पर काफी गंदगी फैली हुई थी। जिसमें गुड़ निर्मित किया जा रहा था।

सड़े गले गुड़ में होती थी केमिकल मिलावट
संचालक अलग अलग क्षेत्रों के गोदामों से सड़ा-गला गुड़ एकत्रित करता है । उसमे कुछ अच्छी मात्रा का गुड़, शक्कर और सफोलाइट नामक कैमिकल मिलाकर मिलावटी गुड़ बना रहा है। बाद में इस गुड़ को पैक कर व्यापारियों को बेच दिया जाता है।

फेस्टिवल सीजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर मिलावटखोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है। यदि कोई मिलावट करता पाया जाता है तो विभाग द्वारा उसका लाइसेंस रद्द करने जैसी भी कार्रवाई की जाती है।राजस्थान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान’ के तहत यह कार्रवाई की गई है। मौके पर मिले दुर्गंध मारते हुए गुड़ को टीम ने नष्ट कर दिया।

Exit mobile version